- Hindi News
- प्रदेश में इनेलो की एकतरफा लहर: दिग्विजय
प्रदेश में इनेलो की एकतरफा लहर: दिग्विजय
मुलाना| इनसोके राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की गुलाबी गैंग सरकार ने पिछले दस सालों में प्रदेश को लूटने का काम किया है। आज प्रदेश में इनेलो की एकतरफा लहर चल रही है और अगली सरकार इनेलो की होगी। दिग्विजय चौटाला बुधवार को बराड़ा में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले इनसो के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का अधोया चौक पर स्वागत किया गया। उसके बाद सैकड़ों मोटरसाइकलों के काफिले के साथ वे मेन बाजार से होते हुए सभास्थल तक पहुंचे। उन्होंने बराड़ा में इनेलो के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। दिग्विजय चौटाला ने 25 सितंबर को देवी लाल जन्म शताब्दी समारोह रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने का निमंत्रण दिया।