पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लब ने फिर की दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाने की घोषणा

क्लब ने फिर की दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाने की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारबारलिम्का रिकॉर्ड प्राप्त करने वाले देश के एकमात्र संगठन श्री रामलीला क्लब बराड़ा द्वारा इस वर्ष पुन: दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाए जाने की घोषणा की गई है। श्री रामलीला क्लब बराड़ा के संस्थापक तेजिन्द्र सिंह चौहान, संयोजक तनवीर जाफरी, बराड़ा महोत्सव 2014 कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश सिंगला द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बराड़ा में हरियाणा की सर्वश्रेष्ठ रामलीला का मंचन 12 सितंबर से शुरु हो चुका है। श्री रामलीला क्लब बराड़ा ने अपनी स्थापना के 28 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर क्लब एक बार फिर दशहरे के मौके पर पांच दिवसीय बराड़ा महोत्सव 2014 का आयोजन करने जा रहा है। देश के सबसे विशाल पुतले को देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ की बढ़ती दिलचस्पी को देखकर 3 वर्ष पूर्व बराड़ा महोत्सव मेला लगाए जाने का निर्णय लिया गया था। क्लब ने पुन: इस वर्ष बराड़ा महोत्सव 2014 मेला आयोजित करने की जो रूपरेखा तैयार की है, उसके अनुसार 27 सितंबर 2014 को रावण का विशाल पुतला विशेष क्रेनों द्वारा तथा क्लब के सदस्यों की मेहनत से खड़ा कर दिया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत करते क्लब पदाधिकारी।