पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 को लाई जाएगी पावन अखंड ज्योति

20 को लाई जाएगी पावन अखंड ज्योति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा | भगवानवाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति के प्रदेशाध्यक्ष बलकार सिंह कसेरला की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन वाल्मीकि आश्रम सिरसगढ़ में किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि गत वर्ष की भांति प्रकट दिवस से पूर्व इस वर्ष भी समिति द्वारा 20 सितम्बर को वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर से पावन अखंड ज्योति लाई जाएगी जिसे वाल्मीकि आश्रम सिरसगढ़ में स्थापित किया जाएगा। 5 अक्टूबर को सीरसगढ़ में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मोहन लाल परोचा, महासचिव राजकुमार सैहला, रिंकू मचल, कुरिया राम, राजकुमार कम्बास, गुरमीत रोहित मौजूद रहे।