बच्चों की सफलता के लिए किया हवन
बच्चों की सफलता के लिए किया हवन
बराड़ा|शनिवार कोडीएवी स्कूल में 11वीं 12वीं कक्षा में बच्चों की सफलता के लिए हवन कराया गया। प्रधानाचार्य सुनीता ने बताया कि यज्ञ का आयोजन धर्मेंद्र शास्त्री द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि बच्चों को आधुनिक युग के साथ-साथ अपनी जड़ों से भी जोड़कर रखा जाए ताकि वे केवल एक कामयाब इंसान बने बल्कि उनमें संस्कारी गुण भी मौजूद रहे। अंत में अध्यापकों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।