रैली के लिए कटारिया सारवान ने दिया ग्रामीणों काे न्यौता
बराड़ा|सांसद रतनलालकटारिया विधायक संतोष चौहान सारवान ने 15 गांवों का दौरा कर 21 फरवरी को बराड़ा में होने वाली रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का न्यौता दिया। सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो वर्ष से भी कम कार्यकाल में विकास के लिए चार हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। विधायक ने कहा कि रैली में मुख्यमंत्री बराड़ा में 25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मिनी सचिवालय की आधारशिला भी रखेंगे। इस अवसर पर एसीपी अनिल कुमार, तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा, बलवंत सिंह लंगरछन्नी, कृष्ण राणा, आशीष गर्ग, लोचन शर्मा, जसविन्द्र पाल, मान सिंह, बिटटू राणा, सर्वजीत सिंह, निधि सैनी, दीपिका, बृजेश बंसल, अनिल, पवन, नीलम और रुकमणि देवी मौजूद रही।