पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माताएं अपनी बच्चियों को दें उच्च शिक्षा : संतोष

माताएं अपनी बच्चियों को दें उच्च शिक्षा : संतोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा| भगवानवाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति रजि. द्वारा सिरसगढ़ में भगवान वाल्मीकि भवन एवं आश्रम का दूसरा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में हरियाणा की पूर्व मंत्री एवं मुलाना की विधायक संतोष चौहान सारवान ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने महार्षि वाल्मीकि जी को नमन किया।

विधयक सारवान ने कहा कि भगवान वाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति का कदम अति सराहनीय है जो निरंतर शिक्षा के प्रचार-प्रसार समाज में व्याप्त अंधविश्वास को दूर करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने वाल्मीकि समाज के लोगों विशेषकर महिलाओं से अपील की कि वे लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाएं। विधायक ने भगवान वाल्मीकि भवन आश्रम के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अपने कोष से 5 लाख रुपए की राशि तथा अबाला के सांसद र| लाल कटारिया की अनुमति से भी सांसद कोष से 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

समारोह में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा के अध्यक्ष मोहन लाल बग्गन, सरपंच रामनाथ, कृष्ण राणा, जशमेर राणा, कुलराज शर्मा, रामबीर चौहान, समिति के अध्यक्ष बलकार सिंह कसेरला, महासचिव मोहन लाल परोचा, एसीपी अनिल कुमार, अशोक बंसल, विपिन चन्द्रपाल, रमेश पाल, बलबीर सिंह, डाॅ. हरपाल सिंह, सुरेन्द्र, मांगे राम नबरदार तलहेड़ी आदि मौजूद रहे।

बराड़ा. विधायकसंतोष सारवान का पगड़ी पहनाकर स्वागत समिति के सदस्य।