- Hindi News
- घेलड़ी में सेंट्रल बैंक की अल्ट्रा स्माल ब्रांच के चटकाए ताले
घेलड़ी में सेंट्रल बैंक की अल्ट्रा स्माल ब्रांच के चटकाए ताले
भास्कर न्यूज | मुलाना/बराड़ा
गांवघेलड़ीमें भी बीती रात चोरों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बराड़ा की अल्ट्रा स्माल ब्रांच को भी निशाना बनाया। चोर बैंक के ताले तोड़ कर अंदर घुसे, लेकिन बैंक में नकदी होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। ब्रांच के संचालक सुनील कुमार ने बताया कि यह ब्रांच चार घंटे के लिए खुलती है और शाम को वे सारी नकदी बराड़ा बैंक में जमा करा देते हैं। इस वारदात में उनकी ब्रांच में नुकसान नहीं हुआ है। उनकी ब्रांच में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।
राजौली में बीती रात चोरों ने एक मिठाई की दुकान को निशाना बनाया और दुकान में पड़ी लगभग 40 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, जाते हुए चोर दुकान में आग लगा गए, जिससे दुकान में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने शिकायत मुलाना पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़ित दुकानदार मुनीष कुमार ने बताया कि उसकी राजौली गांव में सैनी स्वीट्स के नाम से दुकान है। वे बुधवार रात को 9 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात को उनके मकान मालिक का फोन आया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वे दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में आग लगी है। उन्होंने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश कि लेकिन कामयाब नहीं हुए। उनकी दुकान के गल्ले में कमेटी के आए तीस हजार सहित लगभग 40000 की नकदी पड़ी हुई थी, जिस पर चोर हाथ साफ कर गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त दुकान में पड़े फ्रिज एवं अन्य सामान भी जलकर राख हो गया है। मुनीष कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से कुछ दूरी पर कुछ सामान बिखरा मिला है, जिसमें उसका बैंक का एटीएम भी था। मुनीष कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मुलाना पुलिस को कर दी है। वही राजौली गांव में ही बीती रात चोरों ने शराब के ठेके से दो पेटी शराब भी चुराई है।
घेलड़ी गांव में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अल्ट्रा स्माल ब्रांच दुकान का तोड़ा गया शटर।
^शिकायत मिली है। हलवाई की दुकान में हुई चोरी की जांच की जा रही है। बैंक की ब्रांच में नकदी नहीं थी। जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा। वीरभान,जांच अधिकारी, थाना मुलाना।