पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय सीमा खत्म होने के बाद भी नहीं हटाया गया कब्जा

समय सीमा खत्म होने के बाद भी नहीं हटाया गया कब्जा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा | कुछदिनों पहले कस्बा बराड़ा में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान महज एक मजाक बन कर रह गया है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बुधबार को कस्बा से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन स्थानीय पुलिस ने अभियान छेड़ा था। इस दौरान कुछ दुकानों के आगे तोड़-फोड़ भी की गई थी। प्रशासन के सख्त रवैये से डरे दुकानदारों ने स्वंय अवैध कब्जे हटाने का दो दिन का समय मांगा था। कुछ दुकानदारों ने बोर्ड, शेड हटा भी लिए, लेकिन ज्यादातर दुकानदारों ने प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए अभी तक कब्जे नहीं हटाए हैं। वैसे प्रशासन द्वारा मुख्य बाजार में पैमाइश कराकर पीडब्ल्यूडी की जगह को चिन्हित करने और पैमाइश के उपरान्त किसी भी दुकानदार को बख्शने की बात कही जा रही थी शेड, थड़े तोड़ने के अलावा दुकानों तक पीडब्ल्यूडी की जगह को समतल करने की बात कही जा रही थी, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी प्रशासन फिर वही कुम्भकरणी नींद सो गया है। कस्बावासी सुरेश, तिलकराज, नैब सिंह, सुरजीत, कपिल, प्रेम कुमार का कहना है कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान निसंदेह एक प्रशंसनीय कदम था, लेकिन प्रशासन द्वारा फिर से ढीली रवैया अपनाने से अतिक्रमणकारियों के हौसले और बढ़ रहे हैं। रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा फिर से सड़क किनारे कब्जा करने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।