- Hindi News
- बराड़ा का छोरा विनय प्रताप फर्स्ट लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त
बराड़ा का छोरा विनय प्रताप फर्स्ट लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त
बराड़ा| भारतीयफौज में फर्स्ट लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त बराड़ा निवासी विनय प्रताप की इस कामयाबी पर हलकावासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आॅफिसर ट्रेनिंग सेंटर चेन्नई से पास आऊट होकर बराड़ा पहुंचने पर परिवारजनों सहित बराड़ावासियों ने अपने इस लाडले का भव्य स्वागत किया। 13 मई 1992 को गांव बराड़ा जन्में विनय प्रताप ने अपनी इस कामयाबी का सेहरा अपने पिता मित्तर पाल राणा माता संयोग लता राणा को दिया।
पत्रकारों से बातचीत से करते हुए विनय प्रताप ने बताया कि बराड़ा से प्राइमरी शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई कुरुक्षेत्र में की। इसके बाद एमएमयू मुलाना से बीटेक की पढ़ाई की। पढ़ाई के वक्त से ही उनमें देश भक्ति की भावना पैदा होनी शुरू हो गई थी। उन्होंने बताया कि उनके दादा ज्ञान सिंह भी एक फौजी थे और फौज में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने दादा से ही मिली। लेफिटनेंट विनय प्रताप का कहना है कि कठिन परिस्थितयां देश भक्ति के जज्बे के आगे कुछ नही है।
पिता माता के साथ विनय प्रताप।