पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई

बंदरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंदरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई

बराड़ा|बंदरोंकाआंतक का जहां कस्बा बराड़ा में ही सुनने को मिल रहा था, अब ग्रामीण इलाकों में भी अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया है। उपमंडल के अधीन आने वाले गांव तंदवाल में इन दिनों बंदरों के गिरोह ने अपना आंतक फैला रखा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में पिछले लगभग एक सप्ताह से तीन-चार बंदर घुस आए हैं जोकि घरों से खाने-पीने की वस्तुओं के इलावा अन्य कई जरूरी सामान उठा ले भागते हैं। इतना ही नहीं बंदर पीने के पानी की टंकी का ढक्कन खोलकर पानी को खराब कर देते हैं। अकेले जाने वालों के पीछे यह बंदर लग जाते हैं। बंदरों के आंतक से बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं अकेले में घरों से निकलने से कतराने लगी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन बंदरों से निजात दिलाए जाने की गुहार लगाई है।