- Hindi News
- सीएचसी बराड़ा में मरीजों को नहीं मिल रहा उपचार
सीएचसी बराड़ा में मरीजों को नहीं मिल रहा उपचार
बराड़ा |सीएचसी में मरीजों को समय पर तो डाॅक्टर मिल पा रहे हैं, ही जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार खाद्य सामग्री मिल रही है। हालात यह है कि यहां मरीज का समय पर इलाज नहीं होता। कहने को हाजिरी रजिस्टर में डाॅक्टर यहां मिलते हैं, लेकिन डाक्टरों के तो आने का सही समय है जाने का।
यहां कई बार तो तीन बजे ही डाक्टरों के कक्ष पर ताला लग जाता है। डाॅक्टरों को मरीजों के इलाज की परवाह नहीं होती। मरीज इलाज के लिए बीमारी से कराहते रहते हैं। नियम के अनुसार डाॅक्टर की रात में भी सीएचसी में ड्यूटी होनी चाहिए लेकिन यहां जब भी जाएं तो नर्सों से जवाब मिलता है डाक्टर हैं, लेकिन आॅन काॅल ही मिल सकते हैं। बहरहाल जो भी हो डाक्टरों के अभाव में मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है।
देरी से आते-जाते हैं डॉक्टर
सीएचसीमें डाॅक्टरों का समय पर आना ही नहीं होता। यहां सुबह मरीजों का समय डाक्टर के इंतजार में लग जाता है तो शाम को डाक्टर सीएचसी से जल्दी चले जाते हैं। मरीज समय सिंह, दीपक कुलदीप ने बताया कि सीएचसी रामभरोसे चल रही है। एसएमओ एक डाक्टर को सीएचसी में मिलना चाहिए लेकिन यहां पर जब भी मरीज जाते हंै जवाब मिलता है फोन कर लो फोन करें तो फोन बंद मिलता है। ऐसे में इलाज नहीं होता बाद में मरीज प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए चले जाते हैं। सीएचसी में सामान्य प्रसव के दोरान तीन दिन तक सीएचसी में ठहरने पर रहने खाने के लिए हल्का पौष्टिक भोजन देना चाहिए। सीएचसी में गुरुवार को सूभरी निवासी रीना रेखा ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उनको खाने के लिए कुछ नहीं दिया गया।