पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावों के सभी क्रियाकलापों पर रहेगी पैनी नजर : एसडीएम

चुनावों के सभी क्रियाकलापों पर रहेगी पैनी नजर : एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा| मुलानाविधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं बराड़ा के एसडीएम अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में चुनावो से संबन्धित सभी प्रकार के क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखने तथा तुरंत कार्रवाई के लिए 3 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें तथ 3 ही स्टैटिक सर्विलांस टीमें गठित की गई हैं ताकि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष ढंग से सपन्न हो सके। चुनावों में जरूरी है कि उम्मीदवार मतदाताओं को प्रलोभन के बल पर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए बहकाएं और किसी भी तरह से आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन होने पाए।

दूसरी ओर बराड़ा के एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनावों के मध्यनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा ठोस निर्णय लेकर जगह-जगह चेकिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है, वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों को बिना किसी डर भय के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।