पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतोष के प्रयास लाए रंग, मान गए तीन पदाधिकारी, पंजैल अभी भी अड़े

संतोष के प्रयास लाए रंग, मान गए तीन पदाधिकारी, पंजैल अभी भी अड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहा | गुरुवारको भाजपा प्रत्याशी संतोष सारवान पूरा दिन रूठों को मनाने में जुटी रहीं। प्रयास रंग लाए और हलके के तीनों मंडल, बराड़ा, साहा और मोहड़ा के पदाधिकारी शांत हो गए, लेकिन टिकट के प्रबल दावेदार मांगे राम पंजैल अभी अड़े हैं। उन्होंने देर शाम को साहा में कार्यकर्ताओं की फिर एक बैठक बुलाई जिसमें पूरे हालातों पर विचार किया गया। पंजैल के जहन में गुरुवार को भी टिकट को लेकर उम्मीद दिखी। बतौर पंजैल पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने उनकी बात को सुना है। पंजैल ने साथ ही यह भी कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं के संपर्क में है और उनके कहे अनुसार ही अगला कदम उठाएंगे। इससे पहले भाजपा के बराड़ा मंडल प्रधान, कृष्ण सिंह, साहा मंडल प्रधान जसमेर राणा ओर मोहड़ा मंडल प्रधान सुभाष शर्मा से संतोष सारवान की लंबी बातचीत की। तीनों मंडल प्रधानों जो दो दिन पहले अपने पदों से इस्तीफों की धमकी दे गए थे, ने आखिर पार्टी के लिए काम करने को तवज्जो दी। साहा मंडल प्रधान जसमेर राणा ने बताया कि तीनों मंडल पदाधिकारियों ने संतोष सारवान के लिए काम करने की बात को स्वीकारा। तीनों मंडल प्रधानों के पार्टी के प्रति वफादारी के नजरिए से संतोष सारवान को राहत मिली है।