अनुबंधित अध्यापकों से धोखा हुआ: सैनी
बराड़ा| आजराजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ-41 संबंधित सर्वकर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा विद्यायल अध्यापक संघ-93 की बराड़ा इकाई का आज राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा में आयोजित एक बैठक में पुनर्गठन हुआ। यह पुर्नगठन सर्वकर्मचारी संघ बराड़ा उपमंडल के प्रधान मा. अशोक कुमार सैनी की देखरेख में हुआ। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए उपमंडल प्रधान ने कहा कि जून से अनुबंधित अध्यापकों ने जो आंदोलन चलाया था, बेशक उसमे कामयाबी तो नहीं मिली पर हुड्डा सरकार जो उन्हें तीन वर्षीय पालिसी का हिस्सा ही नहीं मान रही थी, आखिर में मुख्यमंत्री को भी यह बात माननी पड़ी लेकिन राज हठ के चलते और बेलगाम अफसरशाही के सामने सरकार ने अनुबंधित अध्यापकों के साथ धोखा किया है, जिसका बदला अनुबंधित अध्यापक विधानसभा चुनावों में वोट पर चोट से देंगे। रास-41 के जिला कोषाध्यक्ष सचिन धीमान ने कहा कि हुड्डा सरकार के धोखे के खिलाफ माहौल बनाने के लिए राज्य कमेटी के आह्वान पर 26 सितम्बर को पुरे राज्य के 119 खण्डों पर सरकार और वित्तायुक्त शिक्षा विभाग के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन होगा और सीएम और वितायुक्त के पुतले फूंके जाएंगे।