पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वतंत्रता सेनानी की अंतिम अरदास में नहीं शामिल हुआ कोई अधिकारी

स्वतंत्रता सेनानी की अंतिम अरदास में नहीं शामिल हुआ कोई अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिजनों में प्रशासन के प्रति रोष, सीएम को पत्र लिख कराया अवगत

बराड़ा| गांवबराड़ा के स्वतंत्रता सेनानी श्याम सिंह के अंतिम संस्कार के समय पुलिस द्वारा सलामी दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पहले जहां पुलिस द्वारा मृतक स्वंतत्रता सेनानी को आखिरी सलामी देने के मामले में पहले ही किरकिरी हो चुकी है तो वही अब मृतक स्वतंत्रता सेनानी की आत्मिक शांति के लिए आयोजित अंतिम अरदास में किसी भी अधिकारी का पहुंचना परिजनों को काफी अखर रहा है।

परिजनों की मानें तो उन्होंने स्वंतत्रता सेनानी की मौत की सूचना भी प्रशासनिक अधिकारियों को समय पर दे दी थी और रविवार को अंतिम अरदास की सूचना भी दे दी थी लेकिन अंतिम अरदास के कार्यक्रम में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का शामिल होना यह जाहिर करता है कि सरकार के दिल में स्वंतत्रता सेनानियों और उनके परिवार के प्रति कितनी हमदर्दी है। रविवार को अंतिम अरदास उनके पैतृक गांव बराड़ा स्थित गुरुद्वारा में की गई, जिसमें ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लेकर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता सेनानी के बेटे कैप्टन चरण सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर हरियाणा प्रदेश स्वंतत्रता संग्राम सेनानी परिवार जनकल्याण समिति पहले ही मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुकी है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन शुक्ला का कहना है कि स्वतंत्रता सेनानी को गार्ड आॅफ आॅनर देना एक बड़ी भूल है जिसके लिए संबधित अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की जानी चाहिए।

सीएम को लिखा पत्र दिखाते समिति के प्रदेशाध्यक्ष आनंद मोहन शुक्ला अन्य।