पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलीभगत से बराड़ा में धड़ल्ले से हो रहा रेत का अवैध खनन

मिलीभगत से बराड़ा में धड़ल्ले से हो रहा रेत का अवैध खनन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा | कस्बामें खनन तस्कर लगता है पुलिस से मिल कर काम कर रहे हैं तभी तो पुलिस इन तस्करों को पकड़ती नही। मीडिया ने पुलिस को सूचित किया कि पुल के नीचे रेत से भरे ट्रक रेत उतार रहे हैं। लेकिन पुलिस ने मौके पर आना ही उचित नही समझा कार्रवाई करना तो दूर की बात। एसीपी बराड़ा को सूचना दी तो वह अपने आप को कार्यालय में व्यस्त होने की बात कहते रहे वहीं थाना बराड़ा प्रभारी राम निवास वीआईपी ड्यूटि में व्यस्त रहे खनन तस्कर अपना काम कर गए।

हालांकि मामला पुलिस की नालेज में पूरा था। क्योंकि जब रेत से भरे चार ट्रक वहां आए तो एक पुलिस कर्मी भी वहां आया था जो खनन तस्कर से बात कर चला गया था। हालाता ऐसे हो गए है कि अब बराड़ा पुलिस चाह कर भी खनन का काम नही रुकवा सकती। बहरहाल जो भी हो बराड़ा में पुलिस की रहमो करम पर खनन चल रहा है। एक ठेकेदार ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि वह थोड़ा बहुत रेत बेचने का काम करता है। पुलिस रेत का काम करने के नाम पर उससे प्रति माह छह हजार रुपए लेती है, थोके के होल सेल से तो मोटा पैसा वसूल करती होगी।

^मैं इस समय वीआईपी ड्यूटी में लगा हंूं। 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष आए हुए हैं, उनके यहां से जाने के बाद ही सकता हूं। रामनिवास, थानाबराड़ा प्रभारी।