पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोसड़का बस स्टाप पर गड्‌ढे से परेशानी

दोसड़का बस स्टाप पर गड्‌ढे से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा | कईदशक से सिक्स लेन बनने की आस में दोसड़का क्षेत्र के लोग निरंतर परेशानी से दो चार हो रहे है। गड्‌ढों में बहदल चुके बस स्टाप दोसड़का से बस पकड़ने से ग्रामीण घबराने लगे हैं। बार बार की शिकायत के बावजूद संबंंधित विभाग गहरी नींद में सोया है। विभाग की अनदेखी के चलते मुलाना विधानसभा का सबसे बड़ा बस स्टाप जीर्ण-शीर्ण हालत में पड़ा हुआ है। इस हालत में ग्रामीण यहां से बस पकड़ने में भी कतराते है क्योंकि इन बस स्टाप के आगे बड़े-बड़े गढ्ढे पड़ चुके हैं। इन गड्‌ढओं में पानी कीचड़ भरा रहता है। गौरतलब है कि दोसड़का के बस स्टाप पर पंजाब,चंडीगढ़, दिल्ली, हिमांचल, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड जाने वाले लोगों का एक मात्र केंद्र है जहां से रोजाना सैकड़ों यात्री अपने गंत्वय को जाने के लिए बस पकड़ते हैं। इसके अलावा मुलाना क्षेत्र में दर्जनों शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले छात्र भी यहीं से बस पकड़ते हैं। यात्रा का महत्वपूर्ण केन्द्र होने के बावजूद संबधित विभाग द्वारा बस स्टाप की जा रही अनदेखी को लेकर यहां के लोगों में भारी रोष है। ग्रामीण रणजोर सिंह,जोरा सिंह,मिल्खा,दुर्जन,सुभाष,प्रेम चंद,मेहर चंद,ममता,सुनिता,कैलाश,जसबीर कौर आदि का कहना है कि संबधित विभाग की अनदेखी के चलते दोसड़का बस स्टाप खुद अपने वजूद की लड़ाई लड़ने को मजबूर है।