पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़े बड़े सपने दिखाने की बजाए काम करने में यकीन : वरुण चौधरी

बड़े-बड़े सपने दिखाने की बजाए काम करने में यकीन : वरुण चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलकामुलानासे कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी ने भी लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे हलके के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। वे हलके के विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगे। वरुण चौधरी ने जनसंपर्क अभियान के तहत आज गांव ब्राह्मण माजरा, पपलोथा, खेड़ा, झाड़ूमाजरा, रामगढ़ और तलहेड़ी गजरां में लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर जगह-जगह ग्रामीणों की भीड़ ने जहां वरुण चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सर्वविदित है कि कांग्रेस हमेशा हलके के लोगों की उम्मीदों खरी उतरी है और हमेशा हलके के विकास के लिए प्रय|शील रही है। बड़े-बड़े सपने दिखाने की बजाए वह काम करने में यकीन रखते हैं। चौधरी ने लोगों से कहा कि काम किया है, काम करेंगे। इनेलो प्रत्याशी के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी हलके के लोगों का साथ नहीं दिया और हमेशा बहानेबाजी करते रहे जबकि एक विधायक होने के नाते उनको काफी अधिकार मिले हुए थे। वैसे विधानसभा में भी उन्होंने हलके की समस्याओं को उठाने की बजाए हमेशा चुप्पी साधे रखी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान वरुण चौधरी समर्थकों के साथ।