\"आज जाने की जिद करो\' पर बटोरी तालियां
बराड़ा| एसएमएस कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय टैंलट शो का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई तो वहीं कॉलेज स्टाफ ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम के अंतिम दिन कॉलेज में बड़ा ही खुशनुमा माहौल था। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर कोई अपने काम में जुटा हुआ था। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रवीन वर्मा और सरिता ने जब मधुर आवाज में पंजाबी गीत, गजल को गाया तो वहां पर मौजूद हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सका। इसी प्रकार डॉ. पुष्पा ने आज जाने की जिद करो... सुनाना श्ुारू किया तो पूरा हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। जब कॉलेज की छात्रा गुरुजोत ने हिंदी गाने डोला रे, डोला रे... गाने पर डांस किया तो माहौल और भी संगीतमय हो गया। डांस प्रतियोंगिता में बी कॉम स्ैंाकंड की शिल्पा पहले और बीए सैंकड की गुरुजोत दूसरे और नैंसी और शिवानी तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेताओं को कार्यक्रम के अंत में समानित किया गया।
विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि।