पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बराड़ा में हुआ हास्य कवि सम्मेलन

बराड़ा में हुआ हास्य कवि सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा | विश्वके सबसे ऊंचे रावण के पुतले की पृष्ठभूमि में आयोजित होने वाले 5 दिवसीय बराड़ा महोत्सव 2014 की शुरुआत आज अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन से हुई। श्री रामलीला क्लब बराड़ा तथा हरियाणा साहित्य अकादमी के इस संयुक्त आयोजन में देश के जाने-माने हास्य कवियों ने हास्य-व्यंग्य की फुलझडिय़ां छोड़कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसकी अध्यक्षता हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक श्याम सखा श्याम ने की। इसमें सर्वश्री अरुण जेमिनी, वेद प्रकाश वेद, अशोक झंझटी, शभू शिखर, सज्जाद झंझट, पदम अलबेला तथा महेंद्र अजनबी आदि के नाम प्रमुख हैं। कवि सम्मेलन में पधारे कवियों ने रावण की विशालकाय प्रतिमा से प्रभावित होकर कई हास्य छंद रचे। बराड़ा महोत्सव 2014 के अध्यक्ष राजेश सिंगला ने बताया कि बराड़ा के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा अतिथि कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सिंगला ने बताया कि श्री रामलीला क्लब बराड़ा के संस्थापक राणा तेजिंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में तैयार किया गया रावण का 200 फुट से भी अधिक ऊंचा पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा।