अधोया चौक पर लाइट लगवाने की मांग
बराड़ा| बराड़ा-शाहाबादरोड पर अधोया चौक पर लाइट होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि चौक पर लाइट की व्यवस्था होने के कारण अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं। उल्लेखनीय है कि अधोया चौक कस्बा बराड़ा का सबसे व्यस्त रहने वाला चौक है। इस चौक से बराड़ा, शाहाबाद, बाबैन, थाना छप्पर की ओर सड़क जाती है जिस कारण यह सब डिवीजन का मुख्य चौराहा माना जाता है। यहां से सैकड़ों की तादाद मे रोजाना वाहनों का गुजरना होता है। व्यस्त चौराहा होने के कारण पुलिस की पीसीआर भी रात के समय अक्सर यहां पर खड़ी होती है लेकिन चौक पर लाइट होने के कारण चौक पर अंधेरा छाया रहता है। कम रोशनी होने के कारण अक्सर वाहन चालकों को सड़क पर दूसरी ओर से आते वाहन साफ नहीं दिख पाते जिस कारण अप्रिय घटना घटित होने का अंदेशा बना रहता है।