पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर रविवार को सभी गांवों में चलाएं सफाई अिभयान: संतोष सारवान

हर रविवार को सभी गांवों में चलाएं सफाई अिभयान: संतोष सारवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलानाविधायकसंतोष चौहान सारवान ने गांव दहिया माजरा, राजोखेड़ी, सुभरी, उगाला, राऊ माजरा, सोहाता, खानपुरा, जलूबी, अबदुल्लागढ़, कसेरला कलां, कसेरला खुर्द, कम्बासी अधोई में दौरा किया। इस दौरान सारवान ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार गंदगी को पूर्ण रूप से समाप्त करेगी। भ्रष्टाचार गंदगी दोनों ही समाज के लिए हानिकारक हैं। मुलाना विधायक ने कहा कि महीने के हर रविवार को सभी गांवों के लोग सफाई अभियान में अहम भूमिका निभाएं स्वच्छता को बढ़ावा दें। हरियाणा के मुख्यमंत्री साफ-सुथरा स्वच्छ हरियाणा बनाने के लिए कृत संकल्प हैं सभी को राज्य सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने समस्याएं सुनते हुए कहा कि गंदे पानी की निकासी हेतू एक पायलट योजना के तहत जल सिंचाई प्रणाली स्थापित की जाएगी। इसके साथ-साथ गलियों नालियों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने इस दौरान कई गांवों में लाखों रुपए की लागत से पूर्ण होने वाले विकास कार्यों की घोषणा की।

ग्रामीणों को संबोधित करतीं संतोष सारवान।