पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

पेंशनर्स ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा| हरियाणापेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी खंड बराड़ा की इकाई ने प्रधान बृजमोहन के नेतृत्व में हलका मुलाना विधायक संतोष चौहान सारवान को हरियाणा सरकार के नाम एक मांग पत्र देकर संगठन की विभिन्न लम्बित मांगों को शीघ्र पूरी करने की गुहार लगाई। संगठन का कहना है कि कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एकजुट होकर भाजपानीत सरकार के गठन में सक्रिय भूमिका निभाई जिससे अब नई सरकार को भी कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों पर गंभीरता से विचार कर चुनाव से पूर्व किए गए वायदों को पूरा करना चाहिए। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ने सरकार से पंजाब की तर्ज पर 65, 70, 75 80 वर्ष आयु होने पर क्रमश: 5, 10, 15 पेंशन में 20 प्रतिशत वृद्धि, पेंशनर्ज को कैश-लैस मेडिकल सुविधा, चिकित्सा भत्ते 70 वर्ष की आयु तक 1500 रुपए उसके पश्चात दो हजार रुपए प्रति मास, कर्मचारियों की तर्ज पर 200 रुपए, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा घोषित निर्णय को जनरलाइज करके 1 जनवरी 2006 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन लाभ देने की ओर ध्यान देने का अनुरोध किया।