पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में 751 बच्चों ने लिया हिस्सा

सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में 751 बच्चों ने लिया हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहा|तेपला मुख्यमार्ग पर स्थित नंद लाल गीता विद्यामंदिर में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन सब इंसपेक्टर अजैब सिंह की देख रेख में किया गया जिसमें साहा शहजादपुर, नरायणगढ़, रायपुररानी बराड़ा ब्लाक के कुल 751 बच्चों ने भाग लिया। इसमें लेवल 1 से 5 तक 242 बच्चे, लेवल 6 से 8 तक 312 बच्चे और लेवल 9 से 12 तक 191 बच्चों ने भाग लिया। डीसीपी ग्रामीणा सुरेंद्र भोरिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल तो बढ़ता ही है इसके साथ बच्चों को यातायात के नियमों की भी जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि इससे यातायात के नियमों में और अधिक सुधार होता है। डीसीपी ग्रामीण भोरिया ने स्वयं पेपर दे रहे बच्चों के बीच जाकर बच्चों से उनके पेपर के बारे में जानकारी ली। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि जो बच्चे इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए बच्चों को डीसीपी द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान एसीपी बराड़ा अनिल कुमार, एसएचओ ट्रैफिक लक्षमी चंद, एसएचओ साहा सुरेश कुमार, सब इंसपेक्टर अजैब सिंह आदि मौजूद थे।