पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसद पर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

संसद पर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा| उपमंडलबराड़ा के शहीद राजगुरु युवा मंच के सदस्यों द्वारा संसद पर हुए हमले में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंच के संचालक अमरिंदर सिंह तरुण कौशल ने कहा की तेरह साल पूर्व 13 दिसंबर 2001 को हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के गौरव भारत की संसद को आतंकवादी हमले का निशाना बनाया गया था। इस हमले को ड्यूटी पर तैनात हमारे बहादुर एवं सतर्क सुरक्षा बलों ने असफल कर दिया था। इसमें दिल्ली पुलिस के पांच सुरक्षाकर्मी नानक चंद, रामपाल, ओमप्रकाश, विजेंद्रर सिंह और घनश्याम एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी, संसद सुरक्षा सेवा के दो सुरक्षा सहायक जगदीश प्रसाद यादव और मातबर सिंह शहीद हो गए थे। इस अवसर पर मंच के सदस्य अमित अरोड़ा, तरुण कौशल, राजदीप शर्मा, विजय शर्मा, मनिंदर सिंह, अनिल शर्मा, बलकार सिंह, मनोज, जंगबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।