स्कूली बच्चों में सेवाभाव विकसित किया
बराड़ा| राजकीयमाॅडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य राजबीर सिंह ने बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया बच्चों में सेवाभाव विकसित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। एनएसएस प्रभारी कपिल जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए आपस में सहयोग समन्वय की भावना बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर एनएसएस युनिट-2 प्रभारी इन्दू बाला ने भी बच्चों को संबोधित किया।