पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा से जुड़ने वालों की बढ़ रही संख्या : रामकुमार

भाजपा से जुड़ने वालों की बढ़ रही संख्या : रामकुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा| भाजपासदस्यता अभियान के तहत मुलाना से रिकार्ड संख्या मेें लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा जाएगा। हलका मुलाना भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक रामकुमार थंबड़ ने पार्टी कार्यालय बराड़ा में आयोजित बैठक में बोलते हुए कहा कि देश-प्रदेश में मोदी के नाम का डंका बज रहा है। अब हालात ऐसे है कि हर कोई भाजपा का सदस्यता बनने पर खुद पर फर्क महसूस कर रहा है जबकि गावों में अब भाजपा से जुड़ने वालों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। सदस्यता अभियान में और तेजी लाने के लिए 17 दिसंबर को एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन नंद लाल गीता विद्या मंदिर तेपला में दोपहर दो बजे किया जा रहा है। इस बैठक की अध्यक्षता जिला सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक मनीष ग्रोवर करेंगे।