पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 खराब बाइक के पार्ट्स से बना दी नई बाइक

7 खराब बाइक के पार्ट्स से बना दी नई बाइक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा| इंसानके मन में अगर कुछ अलग से करने की इच्छा हो और वह मेहनत से काम करे तो सफलता अवश्य मिलती है। ऐसा ही कर दिखाया बराड़ा के बीबीए के छात्र हरप्रीत सिंह ने। उन्होंने सात बाइकों के पार्ट्स से एक ऐसी बाइक बनाई जो अलग स्टाइल की है। यह छोटी सी बाइक देखने में ही क्रेजी लगती है। जब वह अपनी यह स्टाइलिस्ट बाइक लेकर चलता है तो युवा देखते रह जाते हैं। इस सात बाइक से लिए गए पार्ट से बनी बाइक में ज्यादा पार्ट्स राजदूत के हैं। हरप्रीत सिंह निवासी बराड़ा ने बताया कि इस बाइक पर उसके 30 हजार रुपए खर्च हुए हैं। अब वह यजदी बाइक लेकर आया है, उसे नया रूप देने वाला है। इस बाइक पर एक लाख रुपए खर्च सकता है।

राजदूतबाइक का माडल 1977 है। अब बनी माडल बाइक: टंकीराजदूत की, मीटर यामाहा का लगाया गया है। अगला पहिया 19 इंच का है जो रायल एनफील्ड का है। वहीं पिछला पहिया 17 इंच का है जो डिस्कवर से लिया है। हैंडल पैंथर से लिया गया। वहीं ब्रेक डिस्क पल्सर की लगाई हैं। स्पीडो मीटर यामाहा का है जो छोटा सा इस बाइक का क्रेज बढ़ा रहा है।

यह बाइक चालीस से पचास किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से चलती है।

दूध के डोलू को ही बना दिया एयर फिल्टर

बाइकदेखकर लगता है कि जो दूध का बर्तन डोलू लगा है, वह पेट्रोल का टैंक होगा लेकिन नहीं, यह बर्तन एयर फिल्टर का काम करता है। इसमें उसने कई सुराख कर एयर फिल्टर कर रूप दिया है।

नोलिफ्ट है यह बाइक

इसबाइक पर केवल ओर केवल चालक ही बैठ सकता है। हरप्रीत ने केवल एक ही सीट लगाई है। उसका अंदाज भी अलग है और बाइक का अंदाज भी अलग से बना दिया। उसे अलग से वह भी स्टाइलिस्ट करने की रहती है।