पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न की

विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयवरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय बराड़ा में खंड बराड़ा के विज्ञान अध्यापकों के लिए 6 दिवसीय विज्ञान सेमिनार का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी श्याम लाल द्वारा किया गया।

इसका मुख्य उद्देश्य उच्च माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना एवं उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना है। एससीईआरटी गुड़गांव तथा डाइट मोहड़ा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस सेमिनार में प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान शिक्षा में बच्चों में अभिरुचि उत्पन्न करने हेतु मास्टर ट्रेनर सतीश ठाकुर, मनफूल सिंह तथा नवीन धीमान की देखरेख में होगी। विभाग के इस प्रयास की सभी प्रतिभागी अध्यापकों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण आंचल में ऐसे कार्यक्रमों की कड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर भीम सिंह चौहान, सुखबीर पुंडीर, विकास शर्मा, विशाल, शिक्षा जैन, नीलम, शकुंतला, मनदीप सहित अध्यापक मौजूद रहे।