बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी राहत सामग्री
मुलाना| जम्मू-कशमीरमें आई प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शनिवार को दोसड़का स्थित बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह गुरुद्वारा साहिब से एक राहत सामग्री का ट्रक जम्मू-कश्मीर रवाना किया गया है। शनिवार शाम को इस ट्रक को बराड़ा के तहसीलदार राजीव शर्मा एवं नायब तहसीलदार दर्पण कंबोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह गुरुद्वारा साहिब के संचालक बाबा जसबीर सिंह खालसा ने बताया कि वे खुद इस राहत सामग्री के साथ जम्मू जाएंगे। यह सब सामान क्षेत्र के सहयोग से एकत्रित किया गया है। इस अवसर पर हाकम सिंह केसरी, लखविंद्र बिल्लू, प्रीतम सिंह, रोशनलाल सैनी सहित अन्य भी मौजूद रहे।