पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीरी कटाई के बाद किसान जला रहे अवशेष

जीरी कटाई के बाद किसान जला रहे अवशेष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा| क्षेत्रमें जीरी की कटाई का काम शुरू हो चुका है। किसान धान की फसल को काट कर मंडियों में पहुंचाने के काम में जुट चुके है। धान की कटाई का काम शुरू होते ही किसान अपनी फसल को जल्द ही मंडी में बेचने और खेत में अगली फसल की बुआई करने की जल्दबाजी में कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे है।

प्रशासन हर बार की तरह ही सब कुछ जानते हुए मूकदर्शक बना देख रहा है। शुक्रवार को गांव दादुपूर, सज्जनमाजरी के इलाकों में धान की फसल की कटाई कंबाइन से करवाई गई। धान कटाई के साथ ही कानून को सरेआम ठेंंगा दिखाते हुए खेत में धान की फसल कटाई के बाद बाकी बचे अवशेषों को आग से जलाया गया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में धान की फसल के समय बरसात की कमी के कारण किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

कटाई के बाद जलाए गए फसल के फाने।