संतोष सारवान का जबरदस्त स्वागत हुआ
बराड़ा| भाजपाप्रत्याशी संतोष सारवान जैसे ही मुलाना में टिकट मिलने के बाद पहुंची तो उनके समर्थकों ने काफिले के साथ स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रधान रामबीर चौहान उगाला के नेतृत्व मेें सैकड़ों वाहनों पर भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में पहुंचे। संतोष सारवान आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं। भाजपा उम्मीदवार संतोष सारवान ने कहा कि उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है। उन्हें विजयी कर विधानसभा में भेजें। वह मुलाना क्षेत्र में विकास करवाएंगे, साथ ही बड़े कारखाने लगाए जाएंगे। बिजली के उद्योग स्थपित होंगे। इस मौके पर अशोक बख्शी, तेजपाल राणा, लोचन शर्मा, अशीष गर्ग, कुलराज शर्मा, नादर चंद, नेत्रपाल राणा दोसड़का अमर सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।