- Hindi News
- भगवान के सुमिरन से मिलती है सुख संपत्ति : संत ईशर
भगवान के सुमिरन से मिलती है सुख-संपत्ति : संत ईशर
गांवउज्जलमाजरीमें सतकरतार मिशन द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। मिशन के प्रमुख संत ईशर सिंह महाराज ने सत्संग में प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम के सिमरन से यमदूत भी डरते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर की अराधना से मानव के तमाम दुख दूर हो जाते हैं और सुख-संपत्ति आत्मिक शांति हासिल होती है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के सिमरन से मनुष्य के तमाम पापों से मुक्ति मिलती है। सत्संग के उपरांत अटूट लंगर भी बरताया गया। मौके पर बापू हरपाल सिंह, अवतार सिंह लाहा, जरनैल सिंह, शराब सिंह, गुलाब सिंह, मोहन लाल, राम कुमार खानपुर, टीके बाली, तेज राम, सोमचंद सैनी, कृष्ण नंबरदार, दिनेश, डाॅ. गुरचरण सिंह, नरसिंह, राजकुमार सैनी, मनोज बक्शी, रोहताश, मदन लाल, कांशी राम, सुभाष, रतनसिंह पटवारी, कृष्ण चन्द लाहा आदि मौजूद थे।
इस बार भी भव्य होगा दशहरा पर उत्सव : सिंगला
बराड़ा| चारबार लिम्का बुक में रिकॉर्ड प्राप्त करने वाला देश का अकेला श्री रामलीला क्लब बराड़ा एक बार फिर दशहरे के मौके पर पांच दिवसीय बराड़ा महोत्सव 2014 का आयोजन करने जा रहा है। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राणा तेजिंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बराड़ा महोत्सव 2014 के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। बराड़ा महोत्सव 2014 की इस आयोजन समिति का अध्यक्ष बराड़ा के प्रमुख समाजसेवी राजेश सिंगला को मनोनीत किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश सिंगला ने बताया कि बराड़ा महोत्सव 2014 आयोजित करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कार्यक्रम के अनुसार 27 सितंबर 2014 को रावण का विशाल पुतला विशेष क्रेनों द्वारा खड़ा कर दिया जाएगा। उसके पश्चात 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक रावण के इस विशाल पुतले की पृष्ठभूमि में प्रतिदिन मनोरंजनपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इन कार्यक्रमों में सर्वप्रथम 29 सितंबर को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें अरूण जेमिनी,महेंद्र अजनबी, वेदप्रकाश वेद, शंभू शिखर, अशोक झंझटी, सज्जाद झंझट पदम अलबेला जैसे कई याति प्राप्त हास्य कवि अपने हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत करेंगे। हास्य कवि मेलन के आयोजन में क्लब के साथ हरियाणा साहित्य अकादमी सहप्रायोजक होगी। 30 सितंबर को जाने-माने पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल लाइव शो प्रस्तुत करेंगे। 1 अक्तूबर की शाम प्रसिद्ध सूफी गायक मगहर अली के