पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाल लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया

रैली निकाल लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवतंदवालमें स्वच्छता सप्ताह के तहत गांव में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने गांव की सभी गलियों की सफाई की। इस दौरान श्री राम सेवा समिति के सदस्यों ने गा्रमीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान समिति सदस्यों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया समिति सदस्यों ऋषि राणा, विशाल, गौतम, टिकूं नीरज, मिंटू ने ग्रामीणों को बताया कि गंदगी से किस प्रकार कई तरह की बीमाररियां फैलती है हमें अपने घर के आस पास गंदगी के ढेर नहीं लगने देना चाहिए क्योंकि इन गंदगी पर मक्खियां बैठी रहती है जो बाद में हमारे खाने को दूषित कर देती है। इस मौके पर अजय, विक्की, अंकुश, संजीव, रामलाल, चेतन, अनुभव अािद मौजूद रहे।

स्वच्छताका पाठ पढ़ाया : स्वच्छताजागरूकता अभियान के तहत आज महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मनीषा गागट की अध्यक्षता में स्वच्छता सप्ताह मनाया गया जिसमें सुपरवाईजर प्रेम कुमारी,सुमन बाला,अनिता,रमा रानी सहित सहित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। स्वच्छता सप्ताह के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें लोगो को स्वछता बारे जागरूक किया। इस कार्यक्रम में कम लागत रेपी कंपीटीशन भी करवाया गया जिसमें रेखा रानी मुलाना प्रथम,नराती बराड़ा द्वितीय सुदेश को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

गांव तंदवाल के प्राथमिक पाठशाला के बच्चों द्वारा निकाली गई रैली जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अंबाला के सौजन्य से निकाली गई। रैली से पूर्व एडीसी कार्यालय से आए खंड को-ओर्डिनेटर मोटिवेटर सुरेश आनंद सतविंद्र कौर ने स्क्ूली बच्चों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस रैली का उदेश्य देश में जगह-जगह फैली गंदगी को समाप्त करके स्वच्छ भारत निरोग भारत बनाना है।

अम्बालासिटी | महिलाएवं बाल विकास परियोजना द्वारा गांव जनसुआ निहारसी में रविवार को रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर अपविंद्र कौर ने लोगों को स्वच्छता के बारे में बाते हुए कहा कि अपने अासपास का वातावरण स्वच्छता रखें। खुले में शौच करें गंदगी को खुले में फेंके। उन्होंने रैली के माध्यम से गांव वालों को आस-पास के माहौल में सफाई बनाए रखने, घर की सफाई, शरीर की सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

रैली में बलजीत कौर, हेल्पर सुरजीत कौर, बाला रानी,