पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाबोंं पर शराब पीते पकड़े गए कई युवक

ढाबोंं पर शराब पीते पकड़े गए कई युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा | एसीपीबराड़ा ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीलाने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। कस्बा के कई ढाबों पर औचक दौरा कर कई युवाओं को शराब पीते पकड़ा। जैसे ही ढाबों पर रेड पड़ी तो शराब पीने पीलाने वालों में हड़कंप मच गया। सबसे पहले एसीपी बराड़ा अनिल कुमार ने एसडीएम कार्यालय के सामने रेड की तो वहां से कई युवाओं को शराब पीते पकड़ा। इतना ही नहीं बारी-बारी कई ढाबों पर रेड की तो कई ढाबों पर कोई शराब पीता नहीं मिला, लेकिन दो ढाबों पर युवक शराब पीते मिले। उसी समय पीसीआर को बुला थाना में भेज दिए।

साहिबजी शराब पी लो, पुलिस का कोई डर तो नहीं: एकढाबा संचालक ने एसीपी बराड़ा को सादी वर्दी में पहचाना नहीं। जब पूछा कि यहां बैठ कर शराब पी सकते हैं, पुलिस तो नहीं आएगी। तो जवाब मिला कोई बात नहीं पुलिस का डर नहीं है। पुलिस से बात हो रखी है। यह सुन कर एसीपी दंग रह गए। एसीपी बराड़ा अनिल कुमार ने बताया कि लगातार शिकायतें रही थी कि कुछ ढाबा संचालक खाना कम लोगों को शराब पिलाए जाने का धंधा कर रहे हैं। शिकायत पर उन्होंने ढाबों पर रेड की।

निरीक्षण करते एसीपी बराड़ा अनिल कुमार अन्य।