पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतोष सारवान कल से करेंगी 39 गांवों में दौरा

संतोष सारवान कल से करेंगी 39 गांवों में दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा/मुलाना| मुलानाविधानसभा क्षेत्र की विधायिका एवं पूर्व मंत्री संतोष चौहान सारवान 10 से 12 दिसम्बर तक मुलाना हलके के 39 गांवों में जनसभाएं करके समस्याएं सुनेंगी। इन कार्यक्रमों में उपमंडल के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। एसडीएम अश्वनी शर्मा ने बताया कि सारवान 10 दिसम्बर को प्रात: 9:30 बजे डुलियानी, 10 बजे डुलियाना, 10:30 बजे जमालमाजरा-सालेहपुर, 11 बजे धनौरा, 11:30 बजे धनौरी, 12 बजे बिंजलपुर, 12:30 बजे बुडैल काॅलोनी, 1 बजे शेरपुर, 2 बजे सुलखनी, 3 बजे सैहला, 3:30 बजे सरदेहड़ी, 4 बजे जफरपुर और 4:30 बजे इलियासपुर में होंगी। 11 दिसम्बर को प्रात: 9:30 बजे कम्बास, 10 बजे अकालगढ़, 10:30 बजे तलहेड़ी, 11:30 बजे मनुमाजरा, 12:30 बजे फोकसा, 1:30 बजे अलावलपुर, 2:30 बजे मलिकपुर, 3 बजे थम्बड़, 3:30 बजे डेरा सलीमपुर, 4 बजे नाहरा, 4:30 बजे मिल्क शेखां, 5 बजे सीवन माजरा और 5:30 बजे रामपुर, 12 दिसम्बर को प्रात: 9:30 बजे दहिया माजरा, 10 बजे राजोखेड़ी, 10:30 बजे सुभरी, 11 बजे उगाला, 11:30 बजे राउमाजरा, 12:30 बजे सोहाता में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।