कंबासी गांव के लोग मीटर घर से बाहर निकालने पर राजी
ग्रामीणों से बातचीत करते एसडीएम गगनदीप सिंह।
बराड़ा|गांव कंबासीके लोग प्रशासनिक अधिकारियों की काफी मशक्कत के बाद आखिर ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ स्वैच्छिक योजना के तहत कार्य कराने के लिए हो गए हैं, जिसके चलते गुरुवार को बिजली विभाग के कर्मियों ने बिजली के मीटर बाहर लगाने का कार्य आरंभ किया। पिछले वर्ष हरियाणा सरकार ने योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत गांवों को 24 घंटे बिजली दी जाने की घोषणा की गई थी लेकिन कई गांवों में योजना शुरू होने से पूर्व ही विरोध होना शुरू हो गया था। इसी योजना के तहत हलका मुलाना विधायक संतोष चौहान सारवान ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव कंबासी के फीडर को गोद लिया था। ग्रामीणों को समझाने के लिए कई बार बिजली विभाग के उच्च अघिकारी भी मौके पर पहुंचे।