एसडीएम कार्यालय में पल रहे जीव-जंतु
बराड़ा| एसडीएमकार्यालय परिसर में साफ-सफाई होने के कारण गंदगी पसरी पड़ी हुई है। परिसर में पार्क का तो बहुत ही बुरा हाल है। यहां लंबी-लंबी घास झाड़ियां खड़ी हुई हैं। अब बरसात के मौसम में यहां जहीरले जीव जंतू पनप रहे हैं। रमेश कुमार, सतीश जय सिंह ने बताया कि पार्क में यहां तहां कबाड़ पड़ा रहता है। लोगों ने बताया कि जब एसडीएम कार्यालय परिसर का यह हाल है तो यहां बाकी इलाकाें में हालात कैसे हो सकते हैं, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।