पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने अभी तक नहीं पकड़े आशु हत्या कांड के अरोपी

पुलिस ने अभी तक नहीं पकड़े आशु हत्या कांड के अरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>मुख्य आरोपी तांत्रिक भी पुलिस की हिरास्त से बाहर

बराड़ा|गोल्डनकॉम्पलेक्स में रहने वाली आशु की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों को बराड़ा पुलिस द्वारा पकड़ पाने से खफा लड़की के परिजनों में बराड़ा पुलिस की प्रति भारी रोष है। परिजन काफी संख्या में गांव के लोग एसीपी बराड़ा अनिल कुमार को मिले परिजनों का आरोप था कि पुलिस आरोपियों के साथ मिली है। यही कारण है कि कई रोज बीत जाने के बाद भी पुलिस अरोपियों को को पकड़ने में असफल साबित हो रही है। जबकि दोसड़का में जब परिजनों ने जाम लगाया था उसी वक्त थाना प्रभारी राम निवास ने कहा था कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसीपी अनिल कुमार को परिजनों ने बताया कि इस साजिश काे रचने वाला उगाला निवासी रणधीर सिंह है जो तांत्रिक क्रिया कर लोगों का को गुमराह कर रहा है। यही कारण है कि उसने आशू का घर भी बिगाड़ा था। उसी नजर आशु की कोठी पर थी। जिस कारण उसने षडयंत्र रच कर ऐसा किया है। मलिक पुर निवासी सत पाल साहब सिंह ने बताया कि उसकी बेटी को उसके पति मोहित, ससुर नेत्र पाल सास पोली ने मिल कर गला घोंट कर हत्या कर दी। इस साजिश में उगाला निवासी रणधीर सिंह उसकी प|ी पुष्पा देवी भी शामिल हैं। अभी तक बराड़ा पुलिस दो ही आरोपियों को पकड़ पाई है। एसीपी बराड़ा अनिल कुमार को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की साथ ही चेताया कि अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वह जगाधरी-अंबाला मार्ग को जाम कर देंगे।

बराड़ा| हत्या के आरोपी नहीं पकड़ने के कारण पुलिस के खिलाफ राेष व्यक्त करते लड़की के परिजन।