पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीदों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता : चंद्रशेखर

शहीदों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता : चंद्रशेखर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएमजनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में मुख्यातिथि हरियाणा ग्रामीण बैंक ब्रांच बराड़ा के मैनेजर चंद्रशेखर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ तरणजीत, लवलीन, साहिल सहित अन्य छात्रों द्वारा गणेश वंदना द्वारा किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के प्रबंधक बीएन वर्मा द्वारा उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की गई। वहीं विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आए हुए लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

मुख्यातिथि ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। खालसा 14 फरवरी का दिन जहां युवाओं में एक विशेष तरह का अहसास पैदा करता है तो वहीं यह दिन भारतीय इतिहास के काले दिनों में शुमार है। देश की आजादी के सबसे बड़े सितारे शहीद भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु को 14 फरवरी 1931 को फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसी संबंध में रविवार को क्षेत्र में जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

बराड़ा दोसड़का में सामाजिक धार्मिक संस्थाओं द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि दी गई। दोसड़का में समाजसेवी अमरेन्द्र सिंह रोबिन की अध्यक्षता में श्रद्घांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाबा जसबीर सिंह खालसा ने भी अपने श्रद्वासुमन भेंट किए इस मौके पर हाकम सिंह केसरी, सूबेदार जसबीर सिंह, सरबजीत सिंह, निरंजन सिंह, परमजीत सिंह, जसपाल सिंह पूर्व सरपंच खान-अहमदपुर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...