- Hindi News
- National
- उगालावासियों को नहीं मिलेगा अभी बस स्टैंड, क्यू शेल्टर से ही चलाना पड़ेगा काम
उगालावासियों को नहीं मिलेगा अभी बस स्टैंड, क्यू शेल्टर से ही चलाना पड़ेगा काम
बराड़ा|उगाला में बस स्टैंड बनाए जाने की सूचना मिलते ही गांव के लोगों में खुशी का माहौल था। लेकिन अभी बस स्टैंड की शर्तें पूरी होने पर गांव के लोगों को यह बस स्टैंड नहीं मिल पाएगा। गांव के लोगों को क्यू शेल्टर में ही काम चलाना पड़ेगा। एसडीएम बराड़ा गगनदीप सिंह ने बताया कि उगाला गांव में बस स्टैंड बनाया जाना था लेकिन वहां पर बस स्टैंड के लिए जो नियम होने चाहिए, वह पूरे नहीं हैं। इस कारण गांव में बस स्टैंड नहीं बन सकता।