पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस सरकार को हलके के विकास से कोई लेना देना नहीं : सारवान

कांग्रेस सरकार को हलके के विकास से कोई लेना-देना नहीं : सारवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा| आपलोगों के बीच में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर कर आई हूं। आप लोग मुझे अपना कीमती वोट देकर विजयी कर विधानसभा में भेजें। मुलाना हलका का विकास होगा। आप लोगों के बीच कांग्रेस सहित बहुत-सी पार्टियों के प्रत्याशी झूठे वायदे कर वोट मांगेंगे। लेकिन आप लोग उनकी झूठी बातों में मत जाना। उक्त शब्द भाजपा प्रत्याशी संतोष चौहान सारवान ने नूरद गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले भी आप लोगों से आप का मत लेकर सत्ता ली लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार का आपसे कोई लेना-देना नहीं कांग्रेस सरकार ने विकास नहीं करवाए, केवल अपनी जेबें भरी हैं। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रधान रामबीर सिंह उगाला, विपिन चन्द्र पाल, सतीश मेहता, माम चंद अधोया, हेमराज पौंटी, नेत्र पाल राणा, तेजबीर चौहान महिन्द्र मौजूद रहे।