- Hindi News
- मुलाना का विकास केवल कांग्रेस ने कराया : वरुण
मुलाना का विकास केवल कांग्रेस ने कराया : वरुण
बराड़ा | मुलानाविधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी को शनिवार अपने जनसंर्पक अभियान के तहत उस समय भारी सफलता मिली जब गांव हल्दरी के कई मौजिज लोग कांग्रेस में शामिल हुए। इसके बाद वरुण चौधरी कस्बा बराड़ा की अनाज मंडी में लोगों से मिले। इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं अन्य लोगों ने वरुण चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर वरुण चौधरी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि हलका मुलाना क्षेत्र का विकास केवल कांग्रेस के राज में ही हुआ है। मुलाना क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस सरकार ने अहम भूमिका है। कांग्रेस की सरकार में बराड़ा को उपमंडल का दर्जा, नई अनाज मंडियां, स्कूल अपग्रेड, दो फ्लाईओवर, सड़कें, काॅलोनियां, इंटरलोकिंग गलियां, खेल स्टेडियम, हर्बल पार्क सहित कई बेरोजगार युवाओं को नौकरियां सहित अनेक विकास कार्य हुए हैं। विकास के दम पर हरियाणा में कांग्रेस तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि मैं आपके परिवार का ही सदस्य हूं और हलके के लोगों से मैं भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं। इसके बाद वरुण चौधरी ने कस्बा मुलाना में कांग्रेस कार्यालय में जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बराड़ा | जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ वरुण चौधरी।