पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नयागांव से बरवाला जाने वाले राेड पर रविवार तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में उकलाना के गांव बुढाखेड़ा के 25 वर्षीय मोहनलाल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मोहनलाल शनिवार को बरवाला के नया गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। इस पर वह रविवार सुबह को बाइक से घर रहा था। इसी बीच नया गांव से बरवाला जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे मोहनलाल बाइक से नीचे गिर गया और उसका सिर सड़क पर जा लगा। इसके बाद एंबुलेंस मोहनलाल को गंभीर अवस्था में लेकर अस्पताल आई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि 6 महीने पहले ही मोहनलाल की शादी हुई थी।