पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावों में इनेलो की जीत सौ फीसदी निश्चित: नारंग

चुनावों में इनेलो की जीत सौ फीसदी निश्चित: नारंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला। प्रचार के दौरान समर्थकों के साथ बरवाला से इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग।

भास्कर न्यूज | बरवाला

इनेलोप्रत्याशी वेद नारंग ने रविवार को राजली में ग्रामीणों से संपर्क किया। नारंग ने कहा कि इनेलो को 36 बिरादरी का साथ मिल रहा है।

गांव-गांव में चली इनेलो की लहर ने यह साबित कर दिया है कि आने वाली सरकार इनेलो की ही होगी और बरवाला विधानसभा क्षेत्र से उनकी जीत निश्चित है। वेद नारंग ने कहा कि जिस तरह से इनेलो का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है उसे देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में इनेलो की आंधी चलेगी और उस आंधी में तमाम विपक्षी प्रत्याशी बह जाएंगे और ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश में इनेलो की सरकार होगी। इनेलो प्रत्याशी ने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर हर क्षेत्र का सामान रूप से विकास करवाया जाएगा।