- Hindi News
- मांगों को लेकर निशक्त प्रत्याशियों को सौंपेंगे ज्ञापन
मांगों को लेकर निशक्त प्रत्याशियों को सौंपेंगे ज्ञापन
विकलांगअधिकारी मंच की एक बैठक रविवार को शहीद मदनलाल ढींगड़ा पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप सिंह ने की। निशक्तजनों को संबोधित करते हुए मंच के ब्लॉक सचिव सुखबीर भुक्कल ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियों के उम्मीदवार जनता से चुनावी वादे कर रहे हैं। भुक्कल ने कहा कि चुनाव के इस मौसम में विकलांगों के मुद्दों पर कोई भी प्रत्याशी नहीं बोल रहा है। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि विकलांग अधिकार मंच के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों को ज्ञापन देगा। निशक्तजनों ने मांगों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि संगठन निशक्तजनों को रोजगार मुहैया करवाने, विभिन्न सरकारी सुविधाएं जैसे मेडिकल प्रमाण पत्र इत्यादि बरवाला में उपलब्ध करवाने, चिकित्सीय कैंप लगाने, निशक्तजनों के लिए स्कूल कॉलेज आदि खुलवाने, निशक्तजनों के लिए खेल नीति बनाने, कृत्रिम अंग बिना शर्त दिए जाने जैसी मांगों को लेकर संघर्षरत है।