पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजली के सैनिक स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह

राजली के सैनिक स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | गांवराजली के सैनिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामपाल बूरा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो.मनदीप मलिक ने की। वहीं मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने शिरकत की। छात्र छात्राओं ने हरियाणवी, राजस्थानी पंजाबी नृत्य, नाटक, कविता, चुटकले, गिद्दा, रागनी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल निदेशक सत्यवान कुंडू अतिथिगणों ने स्कूल के विभिन्न वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हरियाणा प्राईवेट स्कूल संघ के प्रदेश सचिव अजीत यादव, छोटू राम वर्मा, ईश्वर सिंह, सुभाष धनखड़, राजेश सहरावत, धर्मबीर भ्याण, रविंद्र जांगड़ा, मैनपाल सोनी आदि मौजूद रहे।