- Hindi News
- नेपाली महिला से दरिंदगी के खिलाफ जनसंगठनों ने कैंडल मार्च निकाला
नेपाली महिला से दरिंदगी के खिलाफ जनसंगठनों ने कैंडल मार्च निकाला
बरवाला | क्षेत्रके कई जनसंगठनों ने सोमवार शाम को शहर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान संगठनों के पदाधिकारियों ने नेपाली महिला से दरिंदगी कर हत्या किए जाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कैंडल मार्च से पहले शहीद भगत सिंह चौक पर एक सभा का आयोजन भी किया गया। जनवादी लेखक संघ के प्रदेश महासचिव मा.रोहतास बहबलपुर ने कहा कि हम जब तक घटनाओं का कारण नहीं जानेंगे और उस पर अमल नहीं करेंगे तब तक देश जलता रहेगा। कैंडल मार्च में हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति, जनवादी लेखक संघ, मजदूर यूनियन, विकलांग अधिकार मंच, जनवादी नौजवान सभा, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, भगत सिंह स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर रोहताश राजली, राजू बरवाला, ऋषिकेश राजली, सर्दानंद , महेंद्र पूनिया, अनूप बधावड़, कर्मचंद धीमान, रिछपाल सिंह, पृथ्वी सिंह, कुलदीप राजली, दीपक आदि मौजूद रहे।