पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार समेत शिक्षक गया था शादी में, पीछे से हो गई चोरी

परिवार समेत शिक्षक गया था शादी में, पीछे से हो गई चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वार्ड 19 में दौलतपुर मार्ग पर एक शिक्षक के मकान को निशाना बना चोरों ने सोने, चांदी के गहनों अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर में रसोई की सप्लाई विंडो को तोड़कर घर में प्रवेश किया था। पुलिस ने वारदात के संबंध में अध्यापक रमेश नोहथा की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

शिक्षक नोहथा ने कहा कि वह रविवार को परिवार सहित एक विवाह समारोह में गया हुआ था। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने बताया कि उसके मकान के दरवाजे खुले पड़े हैं। घर पहुंचकर देखा तो चोरों ने उसके मकान की रसोई के दरवाजे तोड़े हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सामान को जब संभाला तो उसमें रखे 2 तोले सोने, 3 तोले चांदी के गहने घर में रखे 5 गैस सिलेंडर, कंप्यूटर सेट, डीवीडी सहित इलेक्ट्रानिक्स का काफी सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि चोर पिछले कई दिनों से उन घरों को निशाना बना रहे हैं जो लोग अपने मकानों को ताला लगाकर बाहर चले जाते हैं ऐसे में अपने घरों को लॉक कर जाएं। चोर इस तरह के हालात का फायदा उठा लेते हैं। बाहर जाते समय घर पर किसी व्यक्ति को जरूर छोड़ कर जाएं। इसके अलावा पड़ोसियों को बताकर जाएं।