- Hindi News
- तीन दिन से लावारिस खड़ी बाइक पुलिस ने कब्जाई
तीन दिन से लावारिस खड़ी बाइक पुलिस ने कब्जाई
अग्रसेनचौक पर तीन दिन से खड़ी बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि बाइक के आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं है। बाइक के अंदर से मिली आरसी से पता लगा कि यह बाइक पंजाब के नंबरों की है।
आस-पास के दुकानदारों ने बताया कि करीब तीन दिन पहले एक अज्ञात युवक यहां पर बाइक को पार्क करके गया था। परंतु तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई भी इस बाइक को यहां से लेने के लिए नहीं आया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना बरवाला थाने में दे दी। पुलिस को जांच करने पर मालूम हुआ है कि बाइक 2 फरवरी को हांसी से चोरी हुई है और यह किसी संदीप नाम के व्यक्ति की है।